BREAKING NEWS
KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<     KHABAR : छात्र संगठन एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज.. <<     KHABAR : UPI पर MDR को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर.. <<     NEWS : गौसेवा के साथ मनाया पूर्व राज्यमंत्री.. <<     NEWS : खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ की प्रदेश.. <<     KHABAR : खोकरा कला में संगीतमय श्री देवनारायण.. <<     BIG NEWS : राशमी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई चोरी के.. <<     BIG NEWS : सावन का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<     BIG NEWS : नीमच को बड़ी सौगात, प्रदेश में बनेंगे 5 नए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 3:20 pm
BIG NEWS : नीमच में अफीम किसानों का हल्ला बोल, लामबंद होकर कलेक्टोरेट पहुंचे काश्तकार, सीपीएस पद्धति सहित इन मांगों के समर्थन में बुलंद की आवाज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश और राजस्थान के अफीम किसान आज नीमच कलेक्टर कार्यालय पर अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद हुए। इन अफीम किसानों ने भारतीय अफीम किसान विकास समिति के बैनर तले राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। 

ज्ञापन में अफीम किसानों द्वारा वर्षों से लंबित मांगों को लेकर फिर आवाज बुलंद की गई। अफीम किसानों की मुख्य मांग है कि 1995 और 96 से रुके हुए सभी लाइसेंस सरकार जारी करें। किसानों का कहना है कि सीपीएस पद्धति में डोडाचूरा का भाव 200 रूपए किलो हैं। लागत ज्यादा होने के कारण इसका भाव 500 रुपए प्रति किलो दिया जाए। वर्षों से चले आ रहे अफीम के भाव में बढ़ोतरी कर 5 हजार रुपए प्रति किलो का‌‌ भाव दिया जाए। किसानों ने ज्ञापन में यह मांग भी उठाई की लांचिंग पद्धति में डोडा में मॉर्फिन शून्य होती है। इसलिए 8 बटा 29 धारा हटाई जाए। 

किसानों का कहना था कि 5 लाख नए लाइसेंस जारी किये जाए। अफीम किसानों को 10 आरी के बजाय 15 आरी के लाइसेंस दिए जाएं। मालवा और मेवाड़ के किसानों ने फिर एक बार सीपीएस पद्धति को हटाने की मांग को पुरज़ोर तरीके से दोहराया। ज्ञापन देते समय रामनारायण जाट, अंबालाल जाट, परसराम पाटीदार, बद्रीलाल शर्मा, परसराम रावत, भूरालाल साहू और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE