मंदसौर। मालवा के मंदसौर में आज सर्वसमाज ने बंद बुलाया था। सर्वसमाज के इस बंद को प्रत्येक व्यक्ति का साथ भी मिला है। व्यापारियों ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख बंद में सहयोग किया। सर्वसमाज के बंद के आव्हान से समूचे शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं आवश्यक वस्तुओं की दुकानें जरूर खुली।
आपकों बता दें कि इस बार मंदसौर में मानसून सत्र के दौरान बेहद कम बारिश हुई है। बारिश की लंबी खेंच की वजह से ही आज सर्वसमाज ने उज्जैन मनाने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के अनुसार समूचा बाजार बंद रख उज्जैन मनाई जा रही है। सर्वसमाज के बाजार बंद को जन-जन का समर्थन मिला। सभी शहरवासियों ने उज्जैनी मनाकर इंद्रदेव को प्रसन्न किया।
सर्व समाज ने निकाली वाहन रैली-
मंदसौर में उज्जैनी बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इसके उपलक्ष्य में सर्व समाज द्वारा वाहन रैली निकाली जा रही एवं जिले में अच्छी वर्षा के लिए कामना की जा रही है जिसको लेकर आज बाजार पूरी तरह से बंद है और पहली बार ऐसा हुआ है कि मंदसौर में पेट्रोल पंप भी बंद है।