BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<     BIG NEWS : नीमच को बड़ी सौगात, प्रदेश में बनेंगे 5 नए.. <<     KHABAR : सांवरिया सेठ के जयकारों से गूंजा मार्ग,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत इन 2 राशियों की बढ़ेगी कमाई,.. <<     BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2024, 12:41 pm
KHABAR : शत्रुंजय तीर्थ 108 अभिषेक में सहभागिता निभाई‌ समाजजनों ने, महावीर जिनालय ‌विकास नगर श्री संघ में साध्वी सोम्य रेखा श्रीजी साध्वी ‌वृंद की चातुर्मासिक धर्मसभा प्रवाहित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनुष्य जीवन में मन से की गई भक्ति और तपस्या से आत्मा पवित्र होती है और पवित्र आत्मा की भक्ति से ही जीवन में कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।जो भगवान की भक्ति करते हैं तो देवता भी उनकी रक्षा करते हैं। शत्रुंजय तीर्थ धर्म के पालन से शत्रु भी मित्र बन जाते हैं। यह बात साध्वी सोम्यरेखा श्री जी महाराज साहब की सुशिष्या साध्वी  सुचिता श्रीजी मसा ने कही। वे जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर  श्री संघ  के तत्वाधान में श्री महावीर जिनालय विकास नगर‌ आराधना भवन नीमच में‌ शाश्वत गिरी शत्रुंजय तीर्थ के 108 अभिषेक के उपलक्ष्य मेंआयोजित धर्म सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि‌ मन पवित्र हो तो पुण्य भी प्रबल होता है ।पुण्य से ही सभी समस्याएं दूर होती है। साध्वी श्री जी महाराज साहब ने शत्रुंजय तीर्थ के 16 उद्धार हुए हैं उसकी स्मृति में संगीतमय  शत्रुंजय के 108 अभिषेक मंत्र उच्चारण के साथ किए गए। इस अवसर पर महाराजा भरत चक्रवर्ती, शिला पूजन अभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक चढ़ावे की बोलियां भी लगाई गई जिसमें समाज जनों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर भजन गायक कलाकार शुभम चौहान नाकोड़ा, हितेश नागोरी जैन ने ऊंचा ऊंचा शत्रुंजय ना तीर्थ... आदिनाथ दादा मन में बसे है ...हृदय में बसों बोल बोल आदेश्वर दादा बोल 
...सू करो दादा मने थारी याद आवे छे ...हर जन्म में दादा तेरा साथ चाहिए... म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ ...सहित विभिन्न भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु मंत्र मुक्त हो गए पूजा  के पाठ पर बड़ी संख्या में दीपक प्रज्वलित कर  अभिषेक में सहभागिता निभाई।
इस वर्षावास में सागर समुदाय वर्तिनी सरल स्वभावी दीर्घ संयमी प.पू. शील रेखा श्री जी म.सा.  की सुशिष्या प.पू.सौम्य रेखा श्री जी म सा, प.पू. सूचिता श्री जी म सा, प.पू.सत्वरेखा श्री जी म साआदि ठाणा 3 का चातुर्मासिक  तपस्या उपवास जप  व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ हो गया है।श्री संघ अध्यक्ष राकेश आंचलिया जैन, सचिव राजेंद्र बंबोरिया ने बताया कि प्रतिदिन 9रू15 बजे‌ चातुर्मास में विभिन्न धार्मिक विषयों पर ‌विशेष अमृत प्रवचन श्रृंखला का आयोजन होगा । समस्त समाज जनअधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेवें एवं जिन शासन की शोभा बढ़ावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE