दूदरसी। आज 26 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत दूदरसी का गांव अमावली महल की श्मशान भूमि पर नीम के पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा परवरिश का लिया संकल्प। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण धाकड़ एवं ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण पाटीदार ने नीम के पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा की गारंटी ली एवं ग्राम पंचायत को इनकी देखभाल करने एवं गर्मी के मौसम में इनको पानी देने की माकूल व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि शम्भुलाल मेघवाल, सचिव सोनू शर्मा, गोपाल बंजारा भी उपस्थित थे।