चित्तौड़गढ़। नानी बाई का मायरा महिला मण्डल, चंदेरिया की ओर से उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में स्थित सर्वाेदय साधना संघ मंदिर परिसर में आज से दो दिवसीय रुकमणी मंगल कथा होने जा रही है। कथा का वाचन श्री जी ऋतु वशिष्ठ दिल्ली के द्वारा किया जायेगा।
सहआयोजक आस्था मित्र मण्डल ओर श्याम रस महोत्सव समिति के संयोजक अशोक भंडारी ने बताया कि रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक दो दिवसीय कथा में भगवान कृष्ण के बाल्यकाल से लेकर उनका रुकमणी से विवाह का प्रसंग होगा। 28 जुलाई को कथा के समापन के पश्चात इन्दौर के प्रसिद्ध भाव भजन गायक भरत शर्मा के भजनों की प्रस्तुति होगी। कथा को लेकर चित्तौड़गढ़ और चंदेरिया के भक्तों में काफ़ी उत्साह है।