चित्तौड़गढ़। आज भारतीय किसान यूनियन ने चित्तौड़गढ़ सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई की एमएफसीपी गारंटी कानून बनाया जावे, किसान बीमा राशि दिलाई जावे, नर्मदा नदी से सर्वे की हुई नदी जोड़ो योजना में नहर लाकर पानी से सिंचाई कराई जावे, किसानों का कर्ज माफ कराया जावे, बिना ब्याज से किसानों को लोन दिलाया जावे, सिपीएस पद्धति में डोडा का भाव बढ़ाया जावे, अफीम का भाव बढ़ाया जावे, पुराने अफीम के लाइसेंस 1994 व 95 से आज तक के रुके हुए पटे बाहल किया जावे , नए अफीम लाइसेंस 5 लाख दिए जावे, मार्फिन तीन प्रतिशत की जावे सभी किसानों को 15 आरी के पटे के लाइसेंस दिये जावे, धरने कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लेहरू लाल जाट, दौलतपुरा ने की मुख्य अतिथि रामनारायण जाट गांव बोरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अफीम किसान विकास समिति वरिष्ठ अतिथि जिला उपाध्यक्ष नारू गुर्जर,किसान यूनियन जिला महासचिव गणेश लाल मेघवाल अमीरामा, रामलाल पुरबिया, पाडोली, मोडी़ राम गायरी दौलतपुरा, रामलाल गायरी पाडोली, भोना पावली लोकेश कुमार रेगर अंजमली लालचंद बड़ौदा राजू गुड्डा खेड़ा सुरेश गुड्डा खेड़ा रमेश माली राम रतनअरनिया माली कैलाश मीणा अखेपुर, रतन गायरी सावा और अन्य किसानों उपस्थित रहे।