BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<     BIG NEWS : नीमच को बड़ी सौगात, प्रदेश में बनेंगे 5 नए.. <<     KHABAR : सांवरिया सेठ के जयकारों से गूंजा मार्ग,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत इन 2 राशियों की बढ़ेगी कमाई,.. <<     BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2024, 10:56 am
KHABAR : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर कृति ने किया कारगिल युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों का सम्‍मान, शहीद स्‍मारक पर कृति संस्‍था का देशभक्ति पूर्ण आयोजन, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। कारगिल विजय दिवस पर संस्‍था कृति ने शहीद स्‍मारक पर शहीदों को नमन कर उनके शौर्य व वीरता को सराहा। साथ ही कारगिल युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों का सम्‍मान भी किया गया। इस दौरान कृति परिवार के सदस्‍यों के अलावा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला नीमच के सदस्‍य भी विशेष रूप से मौजूद रहे।  
शहर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति द्वारा 26 जुलाई शुक्रवार को शाम 5.30 बजे कारगिल युद्ध में ऑपरेशन विजय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कारगिल विजय दिवस रजत जयंती दशहरा मैदान के समीप स्थित शहीद स्‍मारक में मनाई गई। कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए चारों युद्ध के संबंध में संक्षिप्‍त जानकारी दी और देश के सेना के पराक्रम व शौर्य को सराहनीय बताया। इसके बाद कृति परिवार एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला नीमच के सदस्‍यों सहित अन्‍य लोगों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें पुष्‍पांजलि अर्पित की।
कृति संस्‍था ने कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले कैप्टन वली मोहम्मद कनावटी, सूबेदार पर्वत सिंह आंकली, हवलदार कुशाल सिंह आंकली, नायक राजेंद्र गौड़ इंदिरा नगर एवं चतर सिंह गेहलोत सहित अन्‍य पूर्व सैनिकों का पुष्‍प माला पहनाकर स्‍मृति चिन्‍ह भेंटकर सम्‍मान किया। इस दौरान पूर्व कर्नल पाटीदार की बेटी अनुपमा पाटीदार का भी स्वागत किया गया, जिन्‍होंने कारगिल की पहाड़ियों का मुआयना किया है। सम्‍मान के उपरांत पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध से जुड़ी घटनाएं भी बताई और विषम परिस्थितियों का उल्‍लेख किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान किशोर जवेरिया, ओमप्रकाश चौधरी, रघुनंदन पाराशर, प्रकाश भट्ट, कमलेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, शरद पाटीदार, डॉ जीवन कौशिक, तेज सिंह जैन, मंजुला धीर, सत्येंद्र सिंह राठौड़, मुकेश कासलीवाल, योगेश पाटीदार, शैलेंद्र पोरवाल, कवि धर्मेंद्र शर्मा, कैप्‍टन आरसी बोरीवल, बाबू तूफान, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला नीमच के देवेंद्र सिंह परिहार सहित अन्‍य प्रबुद्ध नागरिक विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने किया। आभार प्रदर्शन कृति सचिव महेंद्र त्रिवेदी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE