BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<     BIG NEWS : नीमच को बड़ी सौगात, प्रदेश में बनेंगे 5 नए.. <<     KHABAR : सांवरिया सेठ के जयकारों से गूंजा मार्ग,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत इन 2 राशियों की बढ़ेगी कमाई,.. <<     BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2024, 1:10 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में झमाझम बारिश का दौर शुरू, रामपुरा के नदी नालों में आया उफान, प्रशासन ने दी चेतावनी, जानिये अब तक कितनी इंच हो चुकी है बरसात, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिलेभर में आज सुबह से कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है। रामपुरा क्षेत्र में भी सुबह से हो रही झमाझम के बाद नदी नालों में उफान आ गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों को भी पुल-पुलियाओं पर बारिश का पानी आने की दशा में आवागमन नहीं करने की समझाइश दी है। 

जिला मुख्यालय पर भी आज शनिवार सुबह से बारिश का दौर चल रहा है। रूक-रूककर हो रही बरसात से मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं आमजनों को भी भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। आपकों बता दें कि मानसून सत्र में जिले में इस वर्ष बारिश बेहद कम हुई है। पिछले साल की तुलना में भी वर्षा का आंकड़ा कम है। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 32.5 इंच है। 27 जुलाई की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में जिले में औसत 15.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें नीमच में 13.1 इंच, जावद में 19.0 इंच और मनासा में 14.0 इंच बारिश रिकॉर्ड गई है। गत वर्ष इस अवधि तक नीमच में 14.2 इंच, जावद में 19.4 इंच, मनासा में 16.7 इंच बारिश हो चुकी थी। आज शनिवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में हल्की व जोरदार बारिश हुई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE