नीमच। मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा लेकिन हकिकत ये हैं धनेरिया कला से राजस्थान खेड़ा केसुदा मार्ग से लगें दो कीलोमीटर रोड की हालत बहुत ही दयनीय हो कर अपने खस्ता हाल पर आंसू बहा रहा राजस्थान से नीमच आने जिस रोड़ पर नित्य नौ निहाल सैंकड़ों बच्चें स्कूल के गांव से बाहर आना जाना होता है। वैसे इस रोड पर अत्यधिक ट्राफिक रहता हैं। आसपास के गांवों से ट्रैक्टर एवं अन्य भारी वाहनों का आवा गमन अधिक रहता है। जिसके चलते स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को ओर खेड़ा केसुदा भाट खेड़ा निवासी अधिरकर नीमच मार्केट में आना जाना लगा रहता है। परेशानी और घटना दुर्घटना का अंदेशा रहता। वहीं अनियंत्रित टु व्हीलर,फोर व्हीलर से गड्ढों में तब्दील सड़क से कपड़े कीचड़ में हो जाते हैं। वहीं इस मार्ग पर हजारों लोगों का आना-जाना रहता है क्योंकि यही सड़क छोटीसादड़ी रोड पर जाकर मिलती है ग्रामीणों ने बताया कि जिससे पैदल चलने वाले आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जसवंत आंजना हिरालाल आंजना भगत आंजना करण आंजना मुकेश आंजना शांतिलाल आंजना आशिष आंजना कारू आंजना गोवर्धन आंजना उदय लाल आंजना गणपत आंजना सत्यनारायण सुथार सहित अन्य ने बताया कि उक्त संबंध में राज नेता, जनप्रतिनिधि विधायक, सांसद और संबंधित विभाग उच्चाधिकारी इस और ध्यान देकर आमजनों को मुलभुत सुविधा सड़क से हो रही परेशानियों से मुक्ति दिला कर शीघ्र सडक सुधारी जायें। यहीं नहीं इस रूट से कहीं बाहर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार इस रोड आवागमन कर चुके हैं। वहीं खेड़ा केसुंदा के ग्रामीणों ने भी दिलीप सिंह परिहार से इस रोड की मांग कर चुके हैं यही नहीं राजस्थान के पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने यह रोड मध्य प्रदेश बॉर्डर तक बनवाया है राजस्थान की बॉर्डर से नीमच की तरफ लगभग 2 किलोमीटर जो की धनेरिया कला श्मशान घाट के यहां आकर मिलता है और तो और जबकि नीमच क्षेत्र विधायक दिलीप सिंह परिहार का चोथा कार्यकाल चल रहा है।