BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<     BIG NEWS : नीमच को बड़ी सौगात, प्रदेश में बनेंगे 5 नए.. <<     KHABAR : सांवरिया सेठ के जयकारों से गूंजा मार्ग,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत इन 2 राशियों की बढ़ेगी कमाई,.. <<     BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2024, 1:46 pm
KHABAR : इंदौर के परदेशीपुरा स्थित भारतीय बौद्ध महासभा में आयोजन, बौद्ध विहार आंबेडकर वाचनालय और समस्त बौद्ध विहारों में तीन माह के वर्षावास में हो रहे प्रवचन, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। परदेशीपुरा स्थित भारतीय बौद्ध महासभा में गुरु पूर्णिमा से तीन माह का वर्षावास के प्रवचन शुरू हुए हैं। इसमें प्रतिदिन बौद्ध भिक्षु भंतेजी द्वारा धम्म उपदेश और देशना धम्म प्रवचन हो रहे हैं। प्रतिदिन बौद्ध उपासक और उपासिकाएं प्रवचन का धर्मलाभ लेकर जीवन को सार्थक बना रहे हैं।


दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा इंदौर नगर शाखा की अध्यक्ष सुधा ताई पाटील व उनकी समस्त महिला कार्यकारिणी कमेटी प्रज्ञा महिला संघ प्रज्ञा बुद्ध विहार परदेशीपुरा में तीन माह के वर्षावास के अंतर्गत प्रवचन हो रहे हैं। इसमें बौद्ध भिक्षु भंतेजी द्वारा रोजना धम्म उपदेश, धम्म देशना धम्म प्रवचन हो रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन बौद्ध उपासक व उपासिकाएं धम्म प्रवचन का लाभ लेकर लाभान्वित हो रहे हैं।


बौद्ध समाज के मीडिया प्रभारी सुरेश वानखेड़े ने बताया कि विगत कई वर्षों से इंदौर शहर के समस्त बौद्ध विहार आंबेडकर वाचनालय व समस्त बौद्ध विहारों में तीन माह के वर्षावास पर प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 3 माह के वर्षावास बौद्ध भिक्षु भंते व बौद्धाचार्य द्वारा प्रतिदिन शाम 1 घंटे बौद्ध भिक्षु व भंते व बौद्धचार्य धम्म उपदेश धम्म प्रवचन बौद्ध उपासक व उपासिकाएं और उपासकों को दे रहे हैं। इस दौरान प्रत्येक पूर्णिमा व अष्टमी को परित्राण पाठ और खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।


आयोजन के साथ प्रज्ञा बौद्ध विहार परदेशीपुरा में पूज्य भिक्खु नागदीप महाथैरो नागपुर महाराष्ट्र द्वारा प्रथम प्रवचन होंगे। डॉ. आंबेडकर वाचनालय नेहरू नगर पर भंते विमलबौद्धि द्वारा धम्म प्रवचन होंगे। गोरी नगर करुणा बुद्ध विहार गोरी नगर पर भंते नागसेन उके द्वारा धम्म प्रवचन होंगे, आंबेडकर उद्यान स्कीम नंबर 78 विजयनगर पर बौद्धाचार्य शशिकांत वानखेड़े द्वारा धम्म प्रवचन होंगे। डॉ आंबेडकर बौद्ध विहार पंचशील नगर पर बौद्धचार्य शुभम रायपुर द्वारा धम्म प्रवचन होंगे। जनसेवा नगर बुद्ध नगर, भीम नगर, रमाबाई नगर अमर पैलेस कॉलोनी, अशोका बुद्ध विहार, ऋषि पैलेस कॉलोनी, आनंद बुद्ध विहार जूनी इंदौर में भी बौद्ध भिक्षु बौद्धाचार्य द्वारा प्रतिदिन शाम को 1 घंटे तक धम्म प्नवचन हो रहे हैं। इसमें सभी बौद्ध उपासक और उपासिकाएं श्वेत वस्त्रों में शामिल हो रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE