BREAKING NEWS
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ के पुराने कोर्ट परिसर से बाइक.. <<     KHABAR : खनियाधाना में धूमधाम से मना विश्व.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम चालीसवें का उर्स.. <<     KHABAR : शाजापुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज.. <<     NEWS : सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और नशे में.. <<     BIG NEWS : नीमच को बड़ी सौगात, प्रदेश में बनेंगे 5 नए.. <<     KHABAR : सांवरिया सेठ के जयकारों से गूंजा मार्ग,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत इन 2 राशियों की बढ़ेगी कमाई,.. <<     BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2024, 1:33 pm
KHABAR : सोमनाथ महादेव मंदिर से केदारनाथ महादेव तक दो दिवसीय कावड़ यात्रा का आयोजन, प्रथम दिन ढोल-ढमाकों के साथ निकले शिवभक्त, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। बाबा सोमनाथ महादेव पैदल कावड़ यात्रा संघ द्वारा रविवार को मनासा नगर के सोमनाथ महादेव मंदिर से रामपुरा के समीप अरावली की पहाड़ियों में स्थिति केदारनाथ महादेव मंदिर तक दो दिवसीय दूसरी कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार सुबह कावड़ यात्रा की शुरुआत शिव भक्तों ने सोमनाथ महादेव में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के साथ की। 
शिव भक्तों ने ढोल-धमाकों के साथ भगवान भोलेनाथ की महाआरती की। डीजे-ढोल के साथ निकली कावड़ यात्रा का नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।यह कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हाड़ी पिपलिया घोटा पिपलिया,कुकडेश्वर नगर होते हुए जूनापानी रात रुक विश्राम करेगी उसके बाद सोमवार को रामपुरा के समीप केदारनाथ महादेव मंदिर पर पहुंचेगी जहा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा जहा विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है। इस कावड़ यात्रा में करीब 111 कावड़ यात्री और 300 से अधिक शिवभक्त शामिल हुए।कावड़ यात्री के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। रास्ते में कावड़िएं भी डीजे की धुन पर झुमते हुए दिखाई दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE