नीमच। शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले केनपुरिया गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा मिला। दरअसल, केनपुरियां निवासी मृतक कवरलाल पिता सूरजमल जाति बंजारा उम्र 44 वर्ष सुबह करीब 5 बजे उठकर शौच के लिए गया था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की ओर गए जहां वह मृत अवस्था पर पड़ा मिला।
वहीं तत्काल परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के रात से पीठ में दर्द हो रहा था। जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया गया।