BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2024, 3:45 pm
NEWS : ठाकुर जी को भेंट की जाएगी चांदी की चरण पादुका, छबीला हनुमान मंदिर परिसर से बैंडबाजे के साथ निकलेगी शोभायात्रा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री चारभुजा महिला सत्संग मंडल, चित्तौड़गढ़ के महिला भक्तों द्वारा श्री चारभुजा जी ठाकुर जी को चांदी से निर्मित आकर्षक चरण पादुका भेंट की जाएगी। सत्संग मंडल से जुड़ी सुलोचना कुमावत के अनुसार, नगर के कुमावत मौहल्ला, खाकल देव जी की गली, स्थित कुमावत समाज मंदिर श्री चारभुजा नाथ (ठाकुर जी) को मंडल की महिला भक्तों द्वारा सर्व हिंदू धर्म भक्तों के सामूहिक प्रयास से चांदी की चरण पादुका भव्य संगीतमय एवं भक्तिमय वातावरण में भेंट की जाएगी।
आयोजन के तहत आगामी 31 जुलाई, बुधवार को दोपहर 1 बजे छबीला हनुमान मंदिर परिसर से चरण पादुका का संगीतमय बैंड बाजे के साथ  शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुभाष चौक, नेहरू बाजार, सदर बाजार होते हुए श्री चारभुजा मंदिर पहुंच संपन्न होगी। शोभायात्रा की समाप्ति पर सत्संग मंडल की महिला भक्तों द्वारा सत्संग का आयोजन किया जाएगा ,और ठाकुर जी को चांदी की चरण पादुका भेंट की जाएगी। सत्संग की समाप्ति के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शोभा यात्रा में महिला लहरिया और पुरुष सफेद पोशाक में शामिल होंगे। सभी भक्तजन  सपरिवार पधार कर आध्यात्मिक एवं भक्तिमय आयोजन का लाभ उठाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE