सरसी। सावन के आज तीसरे सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने पंचाक्षर महामंत्र ऊं नम शिवाय का जाप करते हुए भगवान शिव को फूल-बिल्व पत्र आदि से पूजन किया। दूध, दही, शहद व फलों के रस को गंगाजल में मिलाकर अभिषेक किया गया। तो वही इस दौरान आज सावन सोमवार को रतलाम जिले के सरसी गांव के भोले के भक्तों द्वारा उज्जैन महाकाल की नगरी से शिप्रा मैया का जल भरकर डाक कावड़ रूप में वहां से दौड़ते हुए राजा हनुमान की नगरी सरसी पहुंचे जहां पर राजा हुनुमान मंदिर पर विराजमान बाबा भोलेनाथ का ढोल नगाड़ों के साथ भोले की डाक का का पूजन कर जलाभिषेक किया वहीं उज्जैन से डाक कावड़ लेकर निकले सरसी के युवाओं का जगह-जगह स्वागत किया गया डाक कावड़ यात्रा लेकर उज्जैन से सरसी पहुंचे भक्तों ने बताया कि 6 घंटे 45 मिनट की दौड़ लगाकर किया सरसी के भोलेनाथ का जल अभिषेक जिसमें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से सरसी तक करीबन 100 किलोमीटर तक डाक कावड़ लाने का संकल्प किया गया जो आज दोपहर 2.00 बजे राजा हनुमान मंदिर पर विराजमान बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कार्य संपन्न हुआ इस डाक यात्रा में करीबन 14 भक्त शामिल रहे।