BREAKING NEWS
KHABAR : सेंट टेरेसा स्कूल में हिंदू बच्चों को.. <<     मायापुर में पुराना पुल बारिश में डूबा, नए पुल.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फिर चली गोलियां, पुरानी रंजिश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शनिश्चरी अमावस्या पर आज मंदिरों में कई.. <<     KHABAR : शहर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     KHABAR : डिफेंस और एयरोस्पेशन निर्माण का हब बन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : श्री काकाजी ऑटोमोटिव्स नीमच महिंद्रा कार.. <<     KHABAR : कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, मीडिया विभाग.. <<     KHABAR : जिले का करही नगर और आवारा कुत्तों का आतंक,.. <<     KHABAR : नीमच जिले के जीरन में पशुओं पर लम्पी वायरस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शनिचरी अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में शनिचरी अमावस्या पर नर्मदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सरकार की पहल अब मिलेगा शुद्ध प्रोडक्ट,.. <<     खलबुजुर्ग में सड़क निर्माण रोकने की शिकायत.. <<     खरगोन में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 330वीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2024, 8:07 pm
BIG REPORT : नपा में नई परिषद् के गठन को दो वर्ष पूरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स ने उठाए सवाल, बोले- हर मोर्चे पर फैल हो चुकी है नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, सिर्फ जमीनों के हुए खेल, गर्त में पहुंचा नीमच शहर का विकास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका में नई परिषद् का गठन हुए पूरे दो वर्ष हो चुके हैं।  इन दो वर्ष में शहर विकास गर्त में पहुंच चुका है। इससे स्पष्ट है नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा सिर्फ जमीनों के खेल में जुटी और हर मोर्चे पर फैल साबित हुई है।  आरोपों के रूप में यह सवाल शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व पार्षद महेंद्र मोनू लोक्स ने प्रेसनोट के माध्यम से उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 6 अगस्त 2022 को नगरपालिका नीमच में नई परिषद् का गठन हुआ था और  बहुमत के आधार पर भाजपा की स्वाति चौपड़ा को नगरपालिका अध्यक्ष चुना गया था। तब नपाध्यक्ष और उनके परिजनों ने शहर विकास की बड़ी-बड़ी बाते कही थी, पर हालात यह है कि दो साल में नपाध्यक्ष हर मोर्चे पर फैल साबित हुई। अगर नपाध्यक्ष कहीं सफल हुई है, तो वह है भाषण देने की कला में है और इसी कला के माध्यम से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी  नाकामिया छुपाने और जनता को गुमराह करने की का काम करती है। 

दो साल में गिरा सफाई ग्राफ-
पूर्व पार्षद मोनू लोक्स ने आरोप लगाया कि नपाध्यक्ष की विफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो साल में शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। शहर में घर-घर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। शहर के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़िया नहीं पहुंच रही है, जिसके कारण जगह-जगह कचरा पाईंट उभर गए हैं। बारिश पूर्व नाले-नालियों की उचित सफाई नहीं होने के कारण बारिश में गंदगी और गाद सड़कों पसर रही है और बदबू फैला रही है।

अधिकारी-कर्मचारी बेलगाम-
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोक्स ने कहा कि नगरपालिका का संचालन करने में भी नपाध्यक्ष फैल साबित हुई है। अध्यक्ष की प्रशानिक पड़क कमजोर होने से अधिकारी-कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं। न तो पार्षदों की सुनवाई हो रही है और न ही अधिकारियों की। हालात ये हैं कि नामांतरण, लीज नवीनीकरण और बंगला-बगीचा व्यवस्थापन की फाईले बगैर जेब गर्म किए आगे नहीं बढ रही है। भुगतान के मामले में आकाउंट शाखा में कमिशन खोरी जोरो पर है। बिल पास करने के नाम खुले आम कहा जा रहा है कि ऊपर तक देना पड़ता है। हालात ये हैं कि नपा के अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूब चुके हैं। खुद अध्यक्ष और कलेक्टर के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। 

भ्रष्टाचार की भेंट चढ गए हैं विकास कार्य-
पूर्व पार्षद लोक्स ने आरोप लगाया है कि नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के कार्यकाल में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं, उन्हें भ्रष्टाचार झलकने लगा है। हालात ये हैं कि शहर में पिछले दो सालों में जितनी भी सड़के बनी है, उसमें नपा सभापति मनोहर मोटवानी का वार्ड क्र. 26 व धर्मेश पुरोहित का वार्ड क्र. 27 छोड़ दे, तो सभी वार्डाे में घटिया कार्य हुए हैं। कहीं सड़क से गिट्टी उभरने लगी है, तो कहीं सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हैं। हालात ये हैं जिन सड़कों को गुणवत्ता पूर्ण बनाने का दावा किया था, उनकी हालात खराब हो चुकी है। लोक्स ने यह भी आरोप लगाया कि नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की हालात ये हो चुकी है कि उनके खिलाफ कोई आवाज उठता है, तो वह उसे अपना दुश्मन समझ लेती है और खासकर विपक्ष के पार्षदों के वार्डाे में तो काम तक रूकवा देती है, जिसके अनेक उदाहरण है। 

दो साल में खो दिया समर्थन करने वाले 18 पार्षदों का विश्वास-
शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स ने कहा कि नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा मात्र दो साल अपने ही पार्षदों का विश्वास खो चुकी है, जिसका खासा उदाहरण बीते दिनों नपा परिषद् की बैठक में देखने को मिला। जब कांग्रेस के पार्षदों ने परिषद् की बैठक का बहिष्कार कर दिया था, तो कोरम पुरा करने के लिए नपाध्यक्ष को मशक्कत करना पड़ी थी। हालात ये रहे थे कि नपाध्यक्ष समेत भाजपा के 13 पार्षद ही पहुंचे थे और एक निर्दलीय को मिलाकर कोरम पुरा किया था। हालात ये थे कि 2 साल में 18 पार्षद नहीं पहुंचे थे,  जबकि ये वही पार्षद थे, जिन्होंने अध्यक्ष के रूप में स्वाति चौपड़ा को चुना था। इससे स्पष्ट है कि कहीं न कहीनपाध्यक्ष ने पार्षदों का विश्वास खोने का काम किया हैऔर मात्र 2 साल के कार्यकाल में पिछले 25 सालों में अब तक की सबसे असफल अध्यक्ष साबित हुई है, जिसका बड़ा कारण यह है कि नपाध्यक्ष का जहां स्वार्थ जुड़ा होता है, वहां विशेष सम्मेलन बुलाया जाता है और जहां स्वार्थ की पूर्ति नहीं होती है, वहां पार्षदों की मांग के बाद भी विशेष सम्मेलन नहीं बुलाया जाता है, जिसका बड़ा उदाहरण सिंधी पूर्नवास की भूमि का मामला है, जिसमें 19 पार्षदों ने विशेष सम्मेलन की मांग की थी, उसकी फाईल को ही नपाध्यक्ष ने दबा दिया और पार्षदों के अधिकारों का हनन किया है, जिसके कारण भाजपा के पार्षदों का ही नपाध्यक्ष से विश्वास उठ चुका है। जिसे देखते हुए नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा को नैतिकता के नाते इस्तिफा देना चाहिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE