BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 1:12 pm
KHABAR : नीमच आएंगे आईसीएआई न्यू दिल्ली प्रेसिडेंट रंजीत कुमार अग्रवाल, जिला सीए शाखा कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, सांसद सहित ये रहेंगे अतिथि, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच को जिला सीए शाखा की सौगात प्रदान की गई है। इस संदर्भ में कल आईसीएआई न्यू दिल्ली प्रेसिडेंट रंजीत कुमार अग्रवाल उक्त शाखा के विधिवत शुभारंभ हेतु नीमच पधार रहे हैं। नीमच शाखा के अध्यक्ष सीए यशवर्धन जैन ने बताया कि कल के अति प्रतीक्षारत समारोह में प्रेसिडेंट के अलावा आखिल भारतीय सेंट्रल काउंसिल, रीजनल काउंसिल सदस्य, देश के विभिन्न सीए ब्रांचो के प्रतिनिधि, सीए विद्यार्थी और सम्पूर्ण भारत से लगभग 200 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट पधार रहे है। साथ ही क्षेत्र के लोकप्रिय सासंद सुधीर गुप्ता एवं नीमच, जावद, मनासा के विधायक गण भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिव सीए अभिषेक गोयल ने बताया कि प्रेसिडेंट सर कल प्रातः 10 बजे नीमच जिला सीए शाखा कार्यालय का शुभारभ करेंगे। तत्पश्चात सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित एक भव्य समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय पत्रकारों एवं मीडिया से वार्तालाप करेंगे। शाखा के वॉइस चेयरमैन सीए एन पाटीदार ने अधिक से अधिक सीए सदस्यों, सीए विद्यार्थियों और कर सलाहकारों से सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित समारोह में भाग लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE