BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 4:22 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी की नीमच जिला इकाई ने किया शहर के वात्सल्य भवन में सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला का आयोजन, जिले में इतने लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी की नीमच जिला इकाई द्वारा आज शहर के वात्सल्य भवन में सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नीमच जिले में कुल ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बताते चले कि भाजपा द्वारा 1 सितंबर से वृहत स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। संगठन पर्व के रूप में आयोजित इस कार्यशाला में बताया गया कि सदस्य बनने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। कार्यशाला में समझाया गया कि सदस्यता लेने की प्रक्रिया कैसे संपादित होगी। 
उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर खास चर्चा की गई थी। देशभर में 10 करोड नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मध्यप्रदेश में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के 96 लाख सदस्य है। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश में अपने सदस्यों की संख्या डेढ़ करोड़ तक पहुंचाना चाह रही है। आज की कार्यशाला में सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी जगदीश अग्रवाल और जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट ने नीमच जिले में भाजपा के सदस्यों की संख्या ढाई लाख पहुंचाने के लिए मौजूद लोगों को मार्गदर्शन दिया। 
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, सुखलाल पंवार मंचासीन रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE