गरोठ। आज भगवान धरणीधर के जन्मोत्सव पर धाकड़ समाज द्वारा एक विशाल वाहन रैली गरोठ नगर में निकाली गई जिस पर विधायक चंदर सिंह सिसोदिया के समर्थकों द्वारा विधायक कार्यालय हॉस्पिटल चौराहा गरोठ पर रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया एवं भगवान धरणीधर को पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद लिया गया गरोठ से निकली धरणीधर भगवान की शोभा यात्रा सेमरोल, खड़ावदा होते हुए बरखेड़ा गंगासा श्री दुधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर से होते हुए वहीं से बरखेड़ा गंगासा नगर में विशाल वाहन रैली निकलते हुए साठखेड़ा रोड़ होते हुए कचलिया गिरिराज रिसोर्ट पहुंचे वही जिले के सभी गांव से धाकड़ समाज गरोठ गिरिराज रिसोर्ट कचरिया रोड पर एकत्रित हुए उसके बाद गरोठ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा का सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत किया गया।
जिसमे राकेश मोहेल, राजू भाई मगर, हरीश जोशी, पूर्व सरपंच अमित चौधरी , रविन्द्र पाटीदार, राम सिंह जी तंवर, रामदयाल धाकड़ सरपंच, विनोद धाकड़ (पत्रकार) नरेश व्यास, कृष्ण कांत दानगढ़, एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया।