BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 4:56 pm
KHABAR : संतनगर में 40 दिवसीय झूलेलाल चालीहा महोत्सव का समापन, मानव कल्याण व देश की उन्नति के लिए हुई पल्लव प्रार्थना, वेदांत संत लालसाई महाराज शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर में 40 दिवसीय झूलेलाल चालीहा पर्व का समापन शनिवार को उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस मौके पर मानव कल्याण व देश की उन्नति के लिए पल्लव प्रार्थना की गई। इसके साथ ही बहराणा साहब की जल ज्योति की पूजा अर्चना भी हुई। वेदांत संत लाल साईं महाराज एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम हरचंदानी, सुरेश जसवानी ने दीप ज्योति प्रज्ज्वलित की। कार्यक्रम में सिंधी धार्मिक गीतों पर सभी ने नृत्य किया।


भोपाल इंदौर राजमार्ग स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में झूलेलाल कल्याण मंडल द्वारा राजकुमार वाधवानी की अगुवाई में झूलेलाल की भक्ति रस के बीच आराधना की गई। एचवार्ड स्थित मंदिर में पुरषोत्तम हरचंदानी ने समारोह का आयोजन किया। इन दोनों ही कार्यक्रमों में वेदांत संत लालसाईं शामिल हुए। नेहरू पार्क मंदिर में संत नरेश पारदासानी, अखिल भारतीय सिंधी समाज के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार सुरेश जसवानी, अध्यक्ष राजकुमार वाधवानी, रामकुमार पारदासानी, नारी तनवानी, महेश खटवानी, माधवदास पारदासानी, घनश्याम लालवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


सिंधु समाज स्कूल भवन में पूज्य सिंधी पंचायत के स्वर्गीय अध्यक्ष साबू रीझवानी द्वारा स्थापित झूलेलाल चालीहा महोत्सव का समापन हुआ। यहां चंद्रभान रीझवानी, किरण वाधवानी, शेरू रीझवानी पार्षद अशोक मारण, मधु चांदवानी, मोहन मनवानी, गुलाब जेठानी सहित अनेक प्रबुद्धजन समारोह में शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE