नीमच। शहर के टाउन हॉल में आज अखिल भारतीय पोरवाल महासभा और महिला महासभा द्वारा प्रतिभा सम्मान और पोरवाल प्रतिभा खोज समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10 और 12वीं में श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण 28 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
साथ ही अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा की ओर से मकर संक्रांति के पर्व पर आयोजित मेहंदी, रंगोली,डांस, संगीत, पतंग सजाओ, ड्राइंग और अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आज के कार्यक्रम में लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गई। जिसमें तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों को चयनित कर पुरस्कार दिए गए। मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के विभिन्न शहरों से आए पोरवाल समाज के अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, बंसीलाल धनोतिया, मुकेश पोरवाल, प्रकाश मंडवारिया, जगदीश चौधरी, देवीलाल फरक्या,गोविंद पोरवाल,शांतिलाल गुप्ता, सुनील डबकरा,मुकेश गुप्ता, सोनम पोरवाल, सुनीता डबकरा, सुमित्रा पोरवाल, विनीता, माया पोरवाल, ललिता गुप्ता, सीता मेंशन आदि मंचासीन रहे।