BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 5:27 pm
BIG NEWS : रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, हजारों बहनों से राखी बंधवा कर लिया आशीर्वाद, कहा- आने वाले समय में बहनों को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हजारों बहनों से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “रक्षाबंधन का त्योहार संपन्न हुआ और अब जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की घटनाओं को याद करना चाहिए। भाई-बहन का संबंध क्या होता है, इसका उत्तम उदाहरण भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के संबंध से मिलता है।


रिश्तों को मजबूत बनाने में तीज-त्योहारों का है बड़ा महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जब भी द्रौपदी के जीवन में कोई संकट आया, तो उनके भाई भगवान श्रीकृष्ण ने आकर उनकी रक्षा की। रिश्तों को मजबूत बनाने में हमारे तीज-त्योहारों का बड़ा महत्व है और रक्षाबंधन को तो सभी त्योहारों का राजा कहा जा सकता है। हमारे धर्म में 33 कोटी देवी-देवता हैं, लेकिन लक्ष्मी जी के बिना पूजा पूरी नहीं होती।


बहनों को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण
उन्होंने कहा कि, विपक्षी रक्षाबंधन उत्सव को लेकर सवाल खड़े करते थे, विपक्षी बोलते हैं जन्माष्टमी क्यों मना रहे हो, जिनको जन्माष्टमी नहीं मानना हो वो घर पर बैठ जाएं। उन्होंने आगे कहा आने वाले समय में बहनों को लोकसभा विधानसभा में भी 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।


श्री कृष्ण ने जीवन जीना सिखाया है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि, भगवान श्री कृष्ण ने संघर्ष करना सिखाया है। श्री कृष्ण ने जीवन जीना सिखाया है, श्री कृष्ण ने कंस को मारा लेकिन खुद गद्दी पर नहीं बैठे। भगवान श्री कृष्णा मध्य प्रदेश की धरती में शिक्षा लेने आए थे यह हमारे सौभाग्य की बात है।


मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर समिट को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया, ‘पहला समिट उज्जैन और जबलपुर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ और अब ग्वालियर और रीवा में भी इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, भोपाल में भी एक बड़ा कारखाना स्थापित किया जाएगा, जिससे बहनों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE