नीमच। शहर की रेडक्रॉस सोसाइटी स्थित वृद्ध आश्रम में आश्रित बुजुर्गों की सुविधा के लिए जैन सोशल ग्रुप यूनिक द्वारा आज 11 अलमारी भेंट की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना ने जैन सोशल ग्रुप यूनिक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दान देने में सेवा भावना का होना ही बड़ी बात है। कोई दान छोटा नहीं होता। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस में बुजुर्ग, मुकबघिर बच्चे सभी परिवार की तरह रहते हैं। सभी त्योहार यहां मिलजुल कर मनाए जाते हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना और ग्रुप के सदस्यों ने अलमारी की चाबी बुजुर्गों को सौंपी।
बताते चलें कि जैन सोशल ग्रुप यूनिक द्वारा बंधुत्व से प्रेम, बंधुत्व से सेवा के सूत्र को आधार बनाकर नीमच में विभिन्न सेवा प्रकल्पों को निरंतर संचालित किया जा रहा है। जिसमें नेकी की दीवार, विश्राम गृह, जल मंदिर और अन्य गतिविधियां शामिल है। इस अवसर पर दीपिका पटवा, प्रियंका चौहान, दिलीप डूंगरवाल, राहुल खाबिया पंकज पटवा, अभय नलवाया, हरीश डांगी, आदित्य चौरड़िया, दीपल खाबिया, खुमान कुंवर भारद्वाज और ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।