BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 5:31 pm
KHABAR : सेज इंटरनेशनल स्कूल कोलार में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, छात्रों ने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की कृष्ण लीला, मटकी फोड़ का भी आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सेज इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दिन सभी बच्चे राधा और कृष्ण के वेशभूषा में सजधज कर स्कूल पहुंचे। छात्रों ने नृत्य के माध्यम से कृष्ण लीला की सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर छात्रों ने पार्टिसिपेट किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन तथा मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। इसके बाद शिक्षकों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। राधा और श्रीकृष्ण बने बाल गोपालों ने सबका मन मोह लिया।


कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया तथा कार्यक्रम में छात्रों द्वारा नृत्य गायन की प्रस्तुति दी गई ।छात्रों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में भगवान कृष्ण और राधा रूप में बच्चों की आरती की गई तथा सभी छात्रों में प्रसाद वितरित किया गया ।


जहां सबसे पहले शिक्षकों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। शनिवार को कोलार स्थित सेज इंटरनेशनल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई । बच्चे श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सज धजकर स्कूल पहुंचे। नृत्य के माध्यम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।


इस अवसर पर सेज ग्रुप के डायरेक्टर इंजीनियर संजीव अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर साक्षी बंसल अग्रवाल तथा ग्रुप डायरेक्टर पी एस राजपूत ने विद्यालय की सभी शिक्षकों तथा छात्रों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी तथा छात्राओं के द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE