BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 5:40 pm
NEWS : पंच मुखी बालाजी प्रांगण में संचालित आदर्श विद्या मंदिर पगारिया में हुआ शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा भवानी मंडी की मासिक बैठक का आयोजन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा भवानी मंडी की मासिक बैठक का आयोजन पंच मुखी बालाजी प्रांगण में संचालित आदर्श विद्या मंदिर पगारिया में किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष सीता राम गौड़ द्वारा की गई । उप शाखा सह संयोजक मनोहर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मां सरस्वती का वंदन कर बाहर से पधारे अतिथियों के स्वागत के बाद विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई ।
संगठन द्वारा इस वर्ष चलाए गए सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए मनोहर सिंह ने बताया कि शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण पिछली सदस्यता 210 से बड़ कर इस बार 795 हो गई है । अतिथि के रूप में पधारे  पूर्व जिला मंत्री राम किशन नागर द्वारा संगठन के रीति नीति की जानकारी देते हुए बताया गया की एक मात्र शिक्षक संघ राष्ट्रीय ही ऐसा संगठन है जो राष्ट्र हित सर्वाेपरि रखते हुए कार्य करता है तथा इसका ध्येय वाक्य ही राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक ,  शिक्षक हित में समाज है, जिला अध्यक्ष सीता राम गौड़ द्वारा पंच कार्य - सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण, स्व आचरण , कुटुंब प्रबोधन तथा नागरिक कर्तव्य पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक के अंत में शिक्षको की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा मांग की गई कि शिक्षको को स्वास्थ्य परीक्षण, बीएलओ जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों से दूर रखा जाए ताकि बालको की पढ़ाई में बार बार व्यवधान न हो। 
मिड डे मिल के अंतर्गत राजसिम में एंट्री नही होने का मुद्दा भी शिक्षको द्वारा उठाया गया और इसको बंद करने की मांग की गई। आरजीएचएस में हो रही कमियों के कारण कई शिक्षको को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तथा इस सुविधा को दुरस्त करने की मांग शिक्षको के द्वारा की गई ।सीता राम द्वारा बताया गया की शिक्षको के सभी वर्गों की डीपीसी जल्द से जल्द होने वाली है ।
मासिक बैठक में अतिरिक्त जिला मंत्री तूफान सिंह नागर, उप शाखा अध्यक्ष  सुनेल हेमराज पांचाल , बालकिशन भारद्वाज,अध्यापक मनोज पाटीदार ,तूफान सिंह, वेद प्रकाश,मुकेश  राणावत ,गोविंद सिंह,जय प्रकाश व्यास, जसवंत सिंह, राहुल मीणा ,गोपाल लाल वर्मा ,गोविंद सिंह, योगेश सैनी, छोटू लाल मीणा, महेश कपूर, माधव, पकज आदि अध्यापक मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE