BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2024, 6:33 pm
KHABAR : एमपी के शाजापुर जिले की सायबर सेल पुलिस ने प्राप्त की बड़ी सफलता, 105 स्मार्ट गुम मोबाइलों को तकनीकी सहायता से खोजा, फिर जब मालिकों तक पहुंचाया तो दिखा ये नजारा, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस द्वारा 105 गुम मोबाईलों को खोज कर आवेदकों को लौटाये गये। लगभग 16 लाख है, मोबाइलो की कीमत, सभी कंपनियो के हैं मोबाईल। जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गये या गिर गये हैं, आजकल यह एक आम समस्या बनती जा रहीं हैं। ऐसे पीडित मोबाईल धारकों द्वारा शाजापुर सायबर सेल को गुम मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिये गये थे। जिस पर से पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक शाजापुर टीएस बघेल के मार्गदर्शन में जिले में गुम हुये मोबाईलो की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने व गुम मोवाईलो को सर्च करने के निर्देश सायबर सेल शाजापुर को मिले थे, कार्यालय सायबर सेल द्वारा वर्ष 2022-2024 में गुम मोबाईल के आवेदन में संबंधित थाने की मदद से प्रदेश के विभिन्न जिलो से कुल 105 नग मोबाईल कीमत लगभग 16,00,000/- (सोलह लाख रुपये) के बरामद कर विभिन्न आवेदकों अति. को उनके गुम हुए मोबाईल फोन पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत एवं पुलिस अधीक्षक शाजापुर टी.एस. बघेल द्वारा लौटाये गये।

उपरोक्त मोबाईल अधिकतर साप्ताहिक बाजार में लापरवाही से गिरने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भूलने एवं आवागमन के समय जेब से गिरने से गुम हुए थे। साइबर टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन में लगातार सचिंग की जा रही थी जिसके परिणामस्वरूप गुम मोबाईल प्रदेश के विभिन्न जिलो के सायबर सेल एवं पुलिस थानो की मदद से प्राप्त किये गये है। उपरोक्त मोबाईल खोजने में सायबर सेल प्रभारी प्र.आर. विकास तिवारी, आर. राजेश दाँगी, आर. अनिल सक्सेना एवं आर. घनश्याम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस/सायबर टीम सभी आम जनता से निवेदन करती है कि गाँव/शहर में लगने वाले सासाहिक बाजार में एवं अन्य व्यस्ततम क्षेत्रों में मोबाईल फोन सावधानी पूर्वक सुरक्षित रखें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपना मोबाईल फोन सावधानीपूर्वक रखें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE