मनासा। शनिवार देर शाम 6 बजे के करीब अल्हेड निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों के चलते अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अल्हेड निवासी कंवरलाल पिता अमरलाल गायरी उम्र 40 वर्ष की देर शाम अचानक तबियत बिगड़ गई थी।

परिजन उसे अपनी बाइक से मनासा के मजेजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो हॉस्पिटल परिसर में अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। उसी दौरान हॉस्पिटल में डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण परिजन उक्त व्यक्ति को तत्काल शासकीय अस्पताल लेकर पंहुचे। जहाँ डॉक्टर मयूरी परमार व नर्सिंग ऑफिसर दीपक पाटीदार द्वारा चेकअप के दौरान उक्त व्यक्ति मृत घोषित किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर देर शाम उक्त व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं अचानक हुई मौत से परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है।
