BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2024, 10:32 am
BIG REPORT : जन्माष्टमी पर्व पर होगा हरि-हर का मिलन, भगवान श्रीकृष्ण के लिए मुकुट जेवर राजकोट और साड़ी बनारस से मंगवाई, सीएम मोहन यादव करेंगे पूजन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ हो गई है। इस बार 26 अगस्त को सोमवार होने से संयोग से भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। सवारी लौटने के दौरान भगवान हरि और हर का मिलन होगा। इस अद्भूत क्षण के दर्शन को श्रद्धालु ललायित है। वहीं प्रमुख मंदिरों में महाकाल मंदिर, गोपाल मंदिर, सांदीपनि आश्रम और इस्कॉन मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पर्व मनाने की तैयारी चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को रात्रि में द्वारकाधीश गोपाल मंदिर और सांदीपनि आश्रम में भगवान का अभिषेक पूजन कर महाआरती करेंगे।


भादौ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि इस बार सूर्याेदय के समय 5रू15 बजे से मध्यरात्रि 2: 20 बजे तक रहेगी। वहीं दोपहर से ही भगवान के जन्म समय का रोहिणी नक्षत्र भी रहेगा। यही कारण है कि अष्टमी तिथि और रोहिणी संयोग होने से दोनों परंपरा को मानने वाले एक ही दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रहे है। संयोग से इसी दिन भगवान महाकाल की भादो मास की पहली सवारी निकलने से श्रद्धा-भक्ति भाव का उल्लास दोगुना हो गया है। इस खास पर्व के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहुंचेगें। पर्व की तैयारियां भी प्रमुख मंदिरों में प्रारंभ हो गई है। भगवान श्री कृष्ण के मंदिर सजने लगे है। जन्माष्टमी पर मंदिरों में भगवान के पूजन व दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचेगें।


मुकुट,जेवर राजकोट से तो साड़ी बनारस से मंगवाई
शहर के मध्य में स्थित श्री द्वारकाधीश गोपाल मन्दिर में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीद्वारकाधीश केसरिया रंग के वस्त्र धारण करेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी मधुर शर्मा ने बताया कि भगवान के शृंगार का निर्माण करने वाले दर्शन कुमरवात की टीम ने भगवान के सभी शृंगार की सामग्री को विभिन्न स्थानों से मंगवाई है। इनमें भगवान का मुकुट और जेवर राजकोट से लाए गए है। वहीं माता रुक्मिणी की साड़ी बनारस से मंगवाई गई है। इसी तरह भगवान के शंख, चक्र, गदा, पद्म का निर्माण नाथद्वार से लाई सामग्री से हो रहा है। भगवान का शृंगार मन्दिर पुजारी मधुर शर्मा व पावन शर्मा द्वारा किया जाएगा। गोपाल मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक अजय ढाकने ने बताया कि 26 अगस्त को मंदिर में संध्या आरती के पश्चात भगवान गोपाल जी का महाभिषेक किया जाएगा। रात्रि करीब 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंदिर पहुंचकर भगवान का पूजन करेंगे । वही 12 बजे जन्म आरती होगी। आरती के बाद ही रात्रि दो बजे तक भक्तों को दर्शन होगें।


आकर्षक होगी भगवान की पाठशाला, सीएम करेंगे पूजन
महर्षिं सांदीपनि आश्रम के मुख्य पुजारी पं. रूपम व्यास ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर विशेष रूप से भगवान की पाठशाला को कागज के रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। वहीं पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा भगवान की आकर्षक पोशाक तैयार की जा रही है। मंदिर में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जा रही है। सोमवार को प्रातरूकाल 7 बजे दर्शन शुरू होंगे जो रात्रि 11 बजे तक चलेगें। भगवान के जन्म के पहले रात्रि में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अभिषेक-पूजन किया जाएगा। रात्रि 12 बजे महाआरती होगी। श्रद्धालुओं को एक कतार में चलकर सिंगल लाइन से दर्शन कराए जाएंगे। इस बार मंदिर के बाहर सड़क पर भी एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे निरंतर लाइव दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। वहीं 27 अगस्त को नंद महोत्सव मनाया जाएगा। भगवान पालना झूलेंगे। भक्तों को पंजेरी महाप्रसादी का वितरण होगा।


इस्कान में जन्माष्टमी पर्व पर तीन दिवसीय उत्सव
भरतपुरी स्थित इस्कान मंदिर में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। 25 अगस्त को शाम 5 बजे कृष्ण व्यंजन महोत्सव होगा। 26 अगस्त को भक्तों को दिनभर दर्शन होंगे। रात 10: 30 बजे से भगवान का महाअभिषेक होगा तथा रात 12 बजे महाआरती होगी। अगले दिन 27 अगस्त को सुबह 7 बजे से नंदोत्सव व प्रभुपादजी का आविर्भाव दिवस मनेगा। पर्व के लिए मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE