चित्तौड़गढ़। कीर्ति नगर निम्बाहेड़ा रोड़ स्थित संत पॉल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को प्राचार्य सेलविन राज की मौजूदगी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया।
मीडिया प्रतिनिधि नरेश मेनारिया ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छा़त्राओं के मध्य श्रीराधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षक सुभाष तिवारी ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंग से अवगत कराते हुए धर्म की व्याख्या बतलाई। प्राचार्य फादर सेलविन ने बच्चों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंग से प्रेरणा लेने की बात रखी व मानव धर्म की महत्ता प्रतिपादित की। इस अवसर पर सिस्टर जया, प्रीति सिंघल, भावना पालीवाल, लुर्ड कुन्नुथ आदि का सहयोग रहा।