चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी प्रताप नगर सेवा केंद्र द्वारा पुलिस लाइन में रक्षा सूत्र बांधा गया। आशा दीदी ने बताया कि हम सभी मनुष्य आत्माएं जन्म जन्म से रक्षाबंधन मनाते आ रहे हैं रक्षाबंधन इतना पावन पर्व है जो सभी खुशी-खुशी से अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवाते हैं। उन्होंने बताया कि हम देश की रक्षा के साथ-साथ स्वयं की रक्षा कैसे करें स्वयं को अपने मनोबल को शक्तिशाली किस तरह बनाया जाए। क्योंकि आज हम सभी कहीं ना कहीं छोटी-छोटी बातों में डिप्रेशन में चले जाते हैं तनाव महसूस करते हैं तो इससे अपने आप को बचाने के लिए हम सुबह उठकर 3 मिनट परमात्मा को याद कर मेडिटेशन करें और अपने मन बुद्धि संस्कारों को सकारात्मक कैसे बनाएं। स्वयं को आत्म निश्चय कर परमात्मा से अपने मन की बातें करें इससे हमारा मन बहुत शक्तिशाली और पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर होता है और परमात्मा की ब्लेसिंग सदा हमें मिलती रहती है और हम स्वयं की रक्षा कर सकते हैं। इसके पश्चात सभी जवानों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा गया । साथ ही साथ एडिशनल एसपी को भी रक्षा सूत्र बांधा गया, सभी को आने वाले जन्माष्टमी की भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।