BREAKING NEWS
KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<     भीलगांव में हजारों कांवड़ियों का भव्य.. <<     KHABAR : श्रावण में कल मोरवन से निकलेगी भव्य कावड़.. <<     KHABAR : कविता, शायरी से सजी सार्थक सृजन की शाम,.. <<     NEWS : जिज्ञासा ही ज्ञान का प्रथम द्वार, प्रभु.. <<     NEWS : ढाबेश्वर से अटलेश्वर महादेव तक गूंजा हर-हर.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समिति ने सेवा कार्य के साथ.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : 11 अगस्त को कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स.. <<     KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2024, 11:38 am
KHABAR : इसबा ग्रुप पटवा एकेडमी फॉर एजुकेशन नीमच में कृष्ण जन्मोत्सव सम्पन्न, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सुमधुर भजन, जयकारों से गूंजा परिसर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पटवा एकेडमी फॉर एजुकेशन नीमच में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन 24 अगस्त को किया गया। भगवान कृष्ण के जयकारे और “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की“ के साथ जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कृष्ण भजन प्रस्तुत किए गए, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके तुरंत बाद कृष्ण की लीलाओ को दर्शाते हुए छात्राओं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी और नन्हें-नन्हें छात्र-छात्राओं ने राधा कृष्ण व अन्य देवी देवताओं के परिधान धारण कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे नीरज कछरिया, जनरल मैनेजर स्वराज शूटिंग नीमच उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एच एस गाड़े भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि नीरज कछरिया ने दीप प्रज्वलित कर भगवान कृष्ण की आरती की। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ का आनंद लिया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि कछरिया ने 15 अगस्त पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले एकल प्रतिभागी को 501-501 सामूहिक प्रतिभागियों को 2100-2100 के रूपये के नकद पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE