मंदसौर। जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम बालागुडा में एक किसान पवन पिता विष्णुलाल पाटीदार ने अपने 6 बीघा के खेत में निर्मल सेवन तीन सौ रूपए प्रति किलोग्राम की कीमत के 20 किलो उड़द के बीज की बोवानी की थी, लेकिन 60 दिन बीत जाने के बाद आज अफसलन की स्थिति देखी तो खुद ने खड़ी फसल पर रोटा वेटर चला दिया। फसल को रोटावेटर चलाकर पूरी तरफ से नष्ट कर दिया। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अफसलन की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने किसान के खेत पर पहुंचकर प्रदेश सरकार से किसानों की फसलो में हो रहे नुकसान की भरपाई के साथ विभिन्न फसलों के उचित दाम देने की मांग की है।