नीमच। शहर के सबसे पॉश एरिया राजस्व कॉलोनी के कुछ इलाकों में इन दिनों स्ट्रीट लाइटें बंद है, और डीएनसी ऑफिस के पास वाला क्षेत्र रात में अंधेरे में डूबा रहता है। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रहवासियों में अनहोनी होने का भय व्याप्त है। स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत कॉलोनी के रहवासियों ने नगरपालिका और विद्युत विभाग दोनों जगह पर की। संबंधित विभाग ने एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली। लेकिन स्ट्रीट लाइटें अभी तक चालू नहीं हुई है। यहां के निवासियों का कहना है कि यह राजस्व कॉलोनी का आखिरी छोर है। बारिश का मौसम होने से रात के समय में जहरीले जानवर के काटने या अन्य किसी दुर्घटना का डर बना रहता है। जिम्मेदारों से अपेक्षा है कि वे तुरंत समस्या का समाधान करे।