नीमच। जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन नीमच जिला जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह सोनगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के समस्त जन स्वास्थ्य रक्षको की बैठक एवं मिलन समारोह कार्यक्रम मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माता जी पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मनासा विधायक माधव मारु का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसमें सभी जन स्वास्थ्य रक्षकों को इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। बैठक समस्त नीमचजिले की है और जन स्वास्थ्य रक्षक साथियों के हित की है। इसलिए इस बैठक मे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं जावद विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह सोनगरा ने सभी जन स्वास्थ्य रक्षकों से अपील की है कि वह अनिवार्य रूप से इस बैठक मे उपस्थित रहे।