नीमच। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम भरभड़िया के किसान पुष्कर पिता शंभूलाल पाटीदार ने उद्यानिकी विभाग की संरक्षित खेती योजना के तहत मल्चिग से खेती कर, अपनी कृषि आय को तीन से चार गुना बढा लिया है। किसान पुष्कर ने वर्ष 2022-23 में उद्यानिकी मिशन अन्तर्गत प्लास्टिक मल्चिंग के लिए लाभ लिया और 0.500 हेक्टयेर में मल्चिंग खेती करना प्रारम्भ किया। इससे उसकी आमदनी काफी बढ़ गई है। पुष्कर स्वयं के खेत में मल्चिंग खेती कर, 1.20.लाख का वाषिक मुनाफा प्राप्त कर रहा है। किसान पुष्कर का कहना है कि यह शासन की बहुत अच्छी योजना है। सभी किसानों को इस योजना का लाभ उठाकर खेती को लाभ का धंधा बनाना चाहिए। किसान मप्र सरकार एवं उद्यानिकी विभाग को योजना का लाभ मिलने पर धन्यवाद देते हुए आभार जता रहा है।