BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 5:45 pm
KHABAR : अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप राजपाल पधारे नीमच, कनावटी जेल, गोशाला व ज्ञानोदय हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, पुष्प गुच्छ भेंटकर किया स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय संत परम पूज्य गुरूदेव कमल मुनि कमलेश के निर्देश पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल नीमच पधारे। यहाँ उन्होंने कनावटी जेल, गौशाला और ज्ञानोदय मल्टी स्पेश्यलिटी का मुआयना किया। जेल में कैदियों से मिले। गौशाला का निरिक्षण और रखरखाव को संजीदगी से देखा। गौशाला और जेल में जैन दिवाकर मंच की महिला विंग की अध्यक्ष माया वीरवाल, सचिव मंजू सहलोद, मंजू बोहरा, चौधरी, डॉ एम.एल. जैन, शोभाराम वीरवाल, भूरा भाई, जावेद दुर्रानी, इलियास भाई, गफ्फार भाई, पहलवान आदि शामिल थे। 

जैन दिवाकर का मंच का यह कारवाँ इसके पश्चात् ज्ञानोदय मल्टी स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल पहुँचा। यहाँ पूर्व मंत्री और अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाई दिलीप राजपाल का ज्ञानोदय ग्रुप के चेयरमैन अनिल चौरसिया ने हॉस्पिटल परिसर में साफा और पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया।  जैन दिवाकर मंच की स्थानीय इकाई ने ज्ञानोदय ग्रुप के चेयरमैन अनिल चौरसिया का नीमच जिले के लिए उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सेवाओं को देखते हुए उनका माला और साफा पहनाकर बहुमान किया। पारस बोरीवाल ने भी शाल औड़ाकर सत्कार किया। दिलीपजी राजपाल ने ज्ञानोदय हॉस्पिटल का पूर्ण रूप से निरीक्षण कर चौरसिया को बधाई दी और उनसे यह अपेक्षा की कि वे गरीब और निर्धन लोगों का हॉस्पिटल में विशेष ध्यान रखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE