नीमच। शहर में प्रतिदिन रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। बारिश की अवधि में यह समस्या और भी बढ़ जाती है जब नगर पालिका के अंडरब्रिज में पानी जमा हो जाता है। आज भी दोपहर में हुई बारिश के बाद जब अंडरपास में पानी जमा हो गया तो वाहन चालकों को मजबूरन फाटक क्षेत्र से आवागमन करना पड़ा। इस दौरान फाटक क्षेत्र में जाम की स्थिति भी निर्मित हुई।
