मनासा। शनिवार की देर शाम मनासा क्षेत्र के गांव जूना मालाहेड़ा में एक दुखद घटना घटित हुई। एक 12 वर्षीय बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम गांव जूना मालहेड़ा निवासी बादल सिंह बंजारा की 12 वर्षीय बालिका अपनी मम्मी के साथ घर का काम कर रही थी। उसी दौरान माँ और पुत्री दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिसमे मां को हल्का करंट लगा तो वही बालिका बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे परिजन तत्काल मनासा चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित किया। वहीं मौके पर पहुंची मनासा थाना पुलिस ने पंचनामा बनाकर उक्त बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौपा एवं उक्त मामले को जांच में लिया।
