मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़कुआ में शनिवार सुबह 9.30 बजे करीब खेत की मेड पर चारा काटते समय करंट लगने से एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई । मिली जानकारी अनुसार बड़कुवा निवासी दिलखुश पिता बगदीराम प्रजापति खेत पर अल सुबह प्याज की फसल का कार्य कर रहा था । गांव में मोसर का कार्यक्रम होने के चलते खेत से घर आते समय मेड पर दराते से चारा काटने लगा उसी समय जमीन पर पड़े बिजली का तार कट गया ।और करंट लगने से बेसुध होकर गिर पड़ा मौके पर मौजूद परिजनो ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन उनको भी करंट लगा गया।घटना के दौरान कुछ ही समय में मौके पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई ।परिजन उक्त व्यक्ति को मनासा शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे साथ ही मनासा थाना पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया व परिजनों के सुपुर्द किया ।अचानक हुई घटना से परिजनों और गांव में शोक की लहर व्याप्त छा गई ।