सरवानिया महाराज। शहर में पहली बार बाबा रामदेव का परिसर भादवी बीज पर रामापीर के भजनों से सरोबार होगा । शहर में प्रथम बार इस आयोजन का प्रतिनिधित्व नगर परिषद करने जा रही है। बीज पर रात्रि में भव्य भजन संध्या संपन्न होगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी गिरीश शर्मा ने बताया कि न.प अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन तथा नगर परिषद के उपाध्यक्ष रामलाल राठौर व पार्षदों के निर्णय अनुसार शहर में पहली बार जावी रोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर के स्थान पर 5 सितंबर को प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश वैष्णव , हीरालाल राव , लादुराम तथा सरीता प्रजापत के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
देश में रुणिचा के बाद सरवानियां का दुसरा नाम-
राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित रुणिचा का धाम बाबा रामदेव के नाम से प्रसिद्ध है और लाखों लोग यंहा सावन भादवा में रामापीर के दर्शन करने यंहा पहुंचते हैं। पर इसके अलावा इस स्थान की एक और खासियत है वो बहुत कम लोग जानते हैं कि यंहा सालों से सरवानिया महाराज रामापीर का ध्वज जाता है जो रुणिचा के मंदिर पर फहराया जाता है। सरवानिया महाराज में समाधी के रूप में रामदेव का यह स्थान शहर वासियों के लिए आस्था का केंद्र है और लोग यहां श्रृद्धा के साथ माथा टेकने आते हैं।