नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र की आंबेडकर कॉलोनी क्षेत्र के नाले में एक मासूम के बहने की सूचना से सनसनी फैल गई। 6 वर्षीय मासूम बालक के नाले में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आंबेडकर कॉलोनी निवासी हसनैन पिता नारु कुरैशी 6 वर्षीय मदरसे पर गया था और अन्य बच्चों के साथ वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान आंबेडकर कॉलोनी की छोटी पुलिया पर पुलिया से नीचे गिर गया। बालक के साथ वाले बच्चों ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों को दी। परिजनों ने कैंट पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस, सीएसपी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।