खाचरौद। चापाखेड़ा नृसिंह चापाखेड़ा से श्री श्याम प्रेमी भक्त मंडल चापाखेड़ा के तत्वाधान में श्री खाटू श्याम बांगरोद जाने के लिए प्रथम पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री नरसिंह मंदिर से प्रारम्भ होकर श्री हनुमान मंदिर से बस स्टैण्ड होते हुवे बड़ावदा की ओर प्रस्थान हुई, गांव के प्रमुख चौराहे से पतंजलि किराना स्टोर्स प्रतिष्ठान पर सभी श्याम प्रेमियों का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का पहला पड़ाव गोठड़ा माताजी रहेगा जहां श्याम प्रेमियों द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई और शाम ४ बजे तक यात्रा का समापन श्री खाटू श्याम बांगरोद में होगा जहां सभी पैदल यात्री श्री श्याम प्रभु के दर्शन लाभ लेंगे व श्री श्याम प्रेमी भक्त मंडल चापाखेड़ा द्वारा सभी यात्रियों के लिए भोजन व्यवस्था भी बांगरोद में की गई।