BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 11:15 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ के मात्र 2.5 वर्ष के अद्वित धूत ने बनाया विश्व रिकार्ड, इन्टरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड ने जारी किया ‘‘वर्ल्ड रिकार्डस आफ एक्सीलेन्स’’ प्रमाण पत्र, अरबन बैंक ने किया अभिनन्दन, रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चितौड़गढ़ । चितौड़गढ़ के प्रमुख समाजसेवी व अरबन बैंक निदेशक बालकृष्ण धूत के मात्र 2.6 वर्षीय पोत्र अद्वित धूत ने मात्र एक मिनिट में सबसे अधिक कार के लोगो की पहचानकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है।
इन्टरनेशनल बुक आफ रिकार्डस के फाउण्डर सीईओ पंकज विज ने कुशाग्र बुद्धि के दीपक अंषिका धूत के सुपुत्र अद्वित धूत के नाम 23 जुलाई, 2024 को वर्ल्ड रिकार्ड आफ एक्सीलेन्स का प्रमाण पत्र जारी किया जो परिवार जनो को 30 अगस्त, 2024 को मिला तब परिवार की खुशी का ठिकाना नही रहा। 
अद्वित ने मात्र एक मिनिट में सुजुकी, फराली, किया, टोयोटा, हुण्डई सहित 25 कारो के मात्र लोगो देख कर कार का नाम बताकर विश्व के टेलेन्टड किड् के नाते अपनी अद्धितिय प्रतिभा की छाप छोड़ कर शहर चितौड़गढ़ ही नही भारत का नाम रोशन किया है। 
बच्चे की माता अंशिका धूत ने बताया कि अद्वित को किताबो से बहुत लगाव है एवं उनके पास 37 किताबो का कलेक्षन है जिसके जरिये पूर्व में भी किड्स जोन से दो मेडल और मेगजीन कॅवर होल्डर का अवार्ड भी जीत चुके कर एक सुपर टेलेन्टेड किड्स अवार्ड के नाते भी अपना नाम दर्ज कराया जिसमें 70 देशों के झण्डे व राजधानियॉं, 22 देशों की करेन्सी, कम्यूनिटी हेल्पर, कारलोगो की पहचान के साथ राष्ट्रगान, भारत के राष्ट्रीय प्रतिक श्री रामचन्द्र स्तुति, भजन, वंडर्स आफ द वर्ल्ड, महाद्धीप सहित कई धार्मिक प्रष्नो के उत्तर भी त्वरित गति से देने में माहिर है। 

अरबन बैंक द्वारा अद्वित का अभिनन्दन-
चितौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. के निदेशक मण्डल की शनिवार को आयोजित बैठक में बैंक अध्यक्ष सीए आई.एम. सेठिया, प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी, निदेशकगण दिनेश कुमार सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर, राधेष्याम आमेरिया, वृद्धि चन्द कोठारी, हरिश चन्द्र आहूजा, कल्याणी दीक्षित, दिप्ती सेठिया, बाबरमल मीणा, हेमन्त कुमार शर्मा, सीए नीतेश सेठिया प्रबन्धन मण्डल सदस्य आदित्येन्द्र सेठिया ने निदेषक बालकिशन धूत एवं कुसुम धूत के पौत्र एवं दीपक अंशिका धूत के पुत्र अद्वित का  इस उपलब्धि पर उपरणा, स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दन किया एवं शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE