नीमच। अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ की 75 वी जयंती पर बैठक का आयोजन पुरवाल वैश्य महासभा दिल्ली के सहयोग से 8 सितंबर 2024 प्रातः 9 बजे से सेवा सदन कमला नगर में आयोजित की जा रही है। बैठक में महासंघ संबंधित घटक की संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंत्री एवं महासंघ की कार्यकारिणी के पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है। अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया जावरा सम्मिलित होंगे।
अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच व राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल सेठिया उक्त बैठक में सम्मिलित होंगे। बैठक में आगामी महासंघ के निर्वाचन को लेकर चर्चा होगी।