नीमच। शहर में बीती शाम को अंबेडकर पुलिया से बहने वाले मासूम बच्चे हसनैन की तलाश लगातार जारी हैं। एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन और मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के युवा सुबह सूर्योदय के साथ ही रेस्क्यू में लगे हुए हैं। युवा नाले में पैदल चलते-चलते हसनैन की तलाश करते हुए शहाबुद्दीन बाबा की दरगाह तक पहुंचे गए हैं। यहां भी टीम द्वारा मासूम की तलाश की गयी लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं। अब टीम रावण रूंडी की ओर रवाना हैं।
कैंट पुलिस थाना प्रभारी पुष्पा चौहान और एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर पुष्पा पंवार घटना के बाद से अभी तक लगातार रेस्क्यू में संलग्न हैं। वहीं आपदा प्रबंधन की पूरी टीम भी तत्परता से जुटी हुई है।