मनासा। कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर श्री चारभुजा पैदल यात्रा संघ पड़दा द्वारा दसवीं पेदल यात्रा का आयोजन 01 सितंबर रविवार को किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या में भक्तजन शामिल हुए।
रविवार सुबह 8 बजे गांव पड़दा के चारभुजा रावला मंदिर से चारभुजा नाथ कंजार्डा तक निकली। पैदल यात्रा में समस्त ग्रामवासी शामिल हुए रथ में विराजमान चारभुजा जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पैदल यात्रा में गांव की महिलाएं व बच्चे डीजे ढोल की धुन पर नाचते झूमते यात्रा में शामिल हुए। गांव पड़दा से शुरू हुई यात्रा मातारुंडी, रावतपुरा होते हुए कंजार्डा चारभुजा नाथ मंदिर पहुंची जहाँ पैदल यात्रियों ने चारभुजा नाथ का दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। यात्रा के दौरान पैदल यात्रियों का जगह जगह कृष्ण भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। वहीं प्रजापति समाज पड़दा द्वारा सभी यात्रियों के लिए स्वल्पाहार के स्टॉल भी लगाया गया। यात्रा के दौरान सेकड़ो की संख्या में भक्तगण शामिल हुए।