BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2024, 10:29 am
BIG REPORT : सीएम डॉ. यादव पहुंचे महाकालेश्वर, सोमवती अमावस्या पर पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर सपत्नीक भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और पूजन-अर्चना किया। पूजा अर्चना पंडित राजेश गुरु द्वारा संपन्न कराई गई। पूजन के पश्चात नंदी हॉल में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शाल और श्रीफल भेंट किया।


मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और श्री अनादिकल्पेश्वर मंदिर में भी दर्शन किए और पूजा अर्चना की।


इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति गणेश कुमार धाकड़ सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE