मनासा। क्षेत्र के गांव खानखेड़ी में बालाजी मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सात दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। 30 अगस्त शुक्रवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गांव की महिलाए एवं बालिकाए बड़ी संख्या में सिर पर कलश धारण कर डीजे ढोल के साथ नाचते झूमते कलश यात्रा में शामिल हुई। कथा पौथी के साथ कथा वाचक मंदिर पुजारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन नगर भ्रमण कर चारभुजा मंदिर परिसर पर आयोजित कथा पंडाल पहुंचे जहाँ कथा वाचक पंडित मिथिलेश जी नागर द्वारा कथा प्रारम्भ की गई। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सांय 04 बजे तक पंडित मिथिलेश जी नागर के मुखारविंद से सुनाई जा रही हैं। कथा को सुनने नगर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पंहुच रहे हैं।
कथा के तीसरे दिन रविवार को पंडित जी द्वारा भगवान राम के चरित्र को लेकर कई प्रसंग सुनाए। वहीं कथा आयोजक ने निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भक्तजन कथा में आए व भगवान राम के चरित्र को आने जीवन में धारण कर कथा का लाभ ले। वहीं कथा के अंतिम दिन 07 सितंबर शनिवार को महाआरती के साथ ही महाप्रसादी का आयोजन रखा गया हैं।