चीताखेड़ा। चीताखेड़ा और हरनावदा दोनों गांवों की अपनी-अपनी बार्डर पर भादवा सुदी बीज दिनांक 04 सितंबर 2024 से 06 सितंबर 2024 तक बाबा रामदेव मेला समिति के तत्वावधान में 3 दिवसीय भव्य मेला आयोजित किया जा रहा हैं। मेले में लगने वाली दुकानों के लिए दुकानदारों को आज दिवस 2 सितंबर सोमवार को प्रातः 10 बजे से प्लाट (भुखण्ड) वितरण किए जा रहे हैं।
उपरोक्त जानकारी बाबा रामदेव मंदिर व मेला समिति अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया, सचिव शांतिलाल जैन, उपाध्यक्ष भगत मांगरिया, सुनिल आर्य, पप्पू कच्छावा, मुकेश आर्य ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि प्राकट्य लोकदेवता पीरों के पीर रामा पीर बाबा रामदेव जी के मंदिर पर विगत 71 सालों से तीन दिवसीय भव्य मेला आयोजित होता आ रहा है। इसी श्रृंखला में इस बार भी मेला समिति द्वारा 72वां भव्य मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है और मंदिर निर्माण कार्य चल रहा था जो कि विगत सालभर से मंदिर निर्माण कार्य रुक गया था अधुरा पड़ा हुआ निर्माण एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। दानदाताओं के भरोसे मंदिर की छत निर्माण कार्य वर्तमान में किया जा रहा है। मेला समिति अध्यक्ष जावरिया ने बताया कि मेले में लगने वाली दुकानों के लिए दुकानदारों को दुकान हेतु प्लाट आज दिवस 02 सितंबर को प्रातः 10 बजे से वितरण किए जा रहे हैं। क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंच कर बाबा रामदेव जी के दिव्य दर्शन कर मेला के आयोजन को सफल बनाएं।