चित्तौड़गढ़। खरड़ेश्वर महादेव मंदिर पर अनन्त चतुदर्शी के विशाल चल समारोह पर महाप्रसाद वितरण के आयोजन को लेकर चित्तौड़ महोत्सव समिति की तैयारी बैठक रखी गई।
चित्तौड़ महोत्सव समिति के प्रवक्ता रमेश पारीक ने बताया कि समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुनील ढीलीवाल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों से महाप्रसादी का आयोजन लगातार किया जा रहा है। महाप्रसादी में लगभग पचास हजार श्रद्धालुओ के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार पचास हजार से भी अधिक लोगो के लोगो के लिए महाप्रसाद वितरण किया जायेगा। ढीलीवाल ने कहा कि उक्त आयोजन चित्तौड़गढ़ ही नहीं पूरे राज्य में अपनी एक मिसाल कायम कर चुका है, यह सब समिति के सभी सदस्यो के समपर्ण भाव से सम्मभव हुआ है। ढीलीवाल ने सदस्यों से आह्वान किया कि समिति में समपर्ण भाव से कार्य करने वाले अधिक से अधिक सदस्य जोड़े ताकि यह आयोजन और नई ऊंचाइयों पर पंहुचे।
बैठक से पूर्व समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुनील ढीलीवाल के पिताश्री भगवती लाल ढीलीवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सुनील ढीलीवाल, गोपाल बाहेती, गोविंद बजाज, मुकेश नाहटा, नरेंद्र महात्मा, रमेश लड्ढा, कैलाश सोनी, दिलीप सोनी, गोपाल मोची, देव शर्मा, शैलेंद्र रांका, रवि जैन, कमलेश तोषनीवाल, उमेश अग्रवाल, मुकेश छाजेड, सुरेंद्र ट्रेलर, डूंगर सिंह हाडा, रमेश पारीक, कमलेश सिंघवी, बद्री काबरा आदि उपस्थित थे।