चित्तौड़गढ़। वंचित अनुसूचित जाति, जनजाति समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण वर्गीकरण के निर्णय दिनांक 01 अगस्त, 2024 के समर्थन में एक बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण रजक ने की, मुख्य अतिथि विनोद मल्होत्रा एवं विशिष्ठ अतिथि गोपाल भील, घनश्याम गन्धर्व, नकुल गांछा, ललित भांड थे।
बैठक में लिये निर्णयानुसार समस्त वंचित अजा, जजा समाज द्वारा आगामी 11 सितम्बर को प्रातः 10 बजे किला रोड़ स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर एकत्र होकर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुँच कर राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर धन्यवाद व आभार जता कर राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही इस निर्णय को लागू करने की मांग की जाएगी।
बैठक में वंचित अनुसूचित जाति, जनजाति के सुरेश कोदली, भवानी शंकर, शिवनारायण मल्होत्रा, निर्मल देसाई, रणजीत लोठ, अरूण कंडारा, विजय चौहान, दिलीप बेनीवाल, राजेश लोठ, विश्वनाथ टांक, राजेश कंडारा, राजेश कोदली, अजय रजक, राजकुमार गांछा, अर्जुन ढोली, रविकांत राय, ओमप्रकाश लोठ, नरेन्द्र लोठ, राजन मल्होत्रा, भंवर सिंगोलिया, घनश्याम लोठ, राधाकिशन टांक, रतन लोठ, शिव कोदली, गोपेश कोदली, तरूण लोठ, प्रकाश राठौड़, अजय लोठ, पंकज लोठ, संतोष टांक, अनिल बारेसा, महेन्द्र राठौड़, सूरज घावरी, हरिशंकर गोयल, राजेश घावरी, प्रहलाद बुरट, महेन्द्र लोठ, महेश टांक, राजेन्द्र देशबंधु, छवि देशबंधु, विनोद देसाई, सन्नी लोठ, रामलाल लोठ, शंभूलाल नकवाल, विजय नकवाल, मुकेश घावरी, बिल्लू चौहान, देवेश देसाई, जयराज कंडारा, लखन चन्नाल, जगदीश गेंगट, देवनारायण लोठ, सत्यनारायण बेनीवाल, रतन बेनीवाल, कमल किशोर घारू, नरेन्द्र मल्होत्रा, सत्यनाराय चन्नाल, संजय नकवाल, विनोद छपरीबंध, सहित समाज की कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। यह जानकारी राजेश लोठ ने दी।